पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई

बेमेतरा| जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा कांग्रेस भवन में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे गरीबों, किसानों और दलितों के हितों के लिए समर्पित जननेता थे। कार्यक्रम में ललित विश्वकर्मा, मिथलेश वर्मा, रश्मि मिश्रा, मनोज शर्मा, जनता साहू, टोकेश्वर साहू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *