पंतोरा में 31 लाख रुपए से बने बाजार शेड का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | पंतोरा 31 लाख 54 हजार की राशि से बने 12 बाजार शेड का बुधवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीओ भास्कर कुमार राठौर, एचवी. बरेठ, एम.एल. भारती और कार्यपालन अभियंता की टीम निर्धारित समय 11 बजे के बजाय 12.15 बजे पहुंची, जिसके कारण ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी 12 शेडों की जांच की और शेड में लगे लोहे के पाइप, चबूतरे की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, और छत में लगे लोहे के बीम की मोटाई का माप लिया। इस दौरान एक शेड का चबूतरा जर्जर पाया गया, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज करते हुए पुराने चबूतरे को लीपा-पोती कर नया बना दिया। जांच में यह बात सामने आई कि कम खर्च में यह काम किया गया था।अधिकारियों से जब शेड के निर्माण में होने वाले खर्च के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे स्क्वायर फीट के हिसाब से जानकारी देंगे, जो 5 से 7 दिन में उपलब्ध होगी। इस अवसर पर व्यास नारायण जायसवाल, गणेश कुंभकार, नितेश वैष्णव, महेंद्र कुर्मी, शिव कुंभकार, चिराग कुमार, रवि यादव, संजय यादव, महेंद्र कुमार कुंभकार, कौशल सारथी, उप सरपंच, और पंच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *