पक्षियों के लिए 1100 परिंडे लगाने का अभियान शुरू:शाहपुरा विधायक ने जीव-जंतुओं और पक्षियों को प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया

कोटपूतली में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “परिंडा अभियान” की शुरुआत की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता विकास यादव और उनकी टीम के सदस्य कृष्ण यादव के नेतृत्व में इस अभियान का लक्ष्य पूरे क्षेत्र में 1100 परिंडे लगाना है। अभियान के तहत मंदिरों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। इस सेवा कार्य का शुभारंभ शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विधायक मनीष यादव ने स्वयं अपने हाथों से परिंडा लगाकर अभियान की शुरुआत की और उपस्थित युवाओं और क्षेत्रवासियों को इस कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ‘जीव है तो जीवन है’ इस मौके पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि “जीव है तो जीवन है”, सभी जीव-जंतु और पक्षी प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने जोर दिया कि गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ऐसे सामाजिक अभियान समाज में सकारात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं। चरणबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र में परिंडे लगेंगे सामाजिक कार्यकर्ता विकास यादव ने बताया कि उनकी टीम हमेशा जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए 1100 परिंडे लगाने का संकल्प लिया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र में पूरा किया जाएगा। ये रहे मौजूद इस मौके पर सुरेश डागर, कृष्ण यादव, रोकी फतेहपुरा, मुलचंद, गणपत बाडीगर, सोहन, रामकुमार बाडीगर, ईश्वर, विक्रम यादव, राकेश सुनारिया सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *