दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम चल रहा है। इस कारण 16 से 20 जून तक पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने बल्लारशाह और काजीपेट सेक्शन के बीच प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 16 और 18 जून को पटना से नहीं चलेगी। चर्लपल्ली से पटना जाने वाली एक्सप्रेस 18 और 20 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा चर्लपल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 16 जून को चर्लपल्ली से नहीं चलेगी। रक्सौल से चर्लपल्ली जाने वाली एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। ये ट्रेनें की गई रद्द


