लुधियाना| श्री हजूर साहिब सचखंड कमेटी की ओर से श्री पटना साहिब जा रही संगत के लिए मंगलवार को टिकट वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि 6 मार्च को 125 यात्रियों का जत्था श्री पटना साहिब के लिए रवाना होगा। यह जत्था शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगा। प्रधान ने कहा कि कमेटी हर वर्ष संगत को श्री पटना साहिब और श्री हजूर साहिब के पावन दर्शनों के लिए लेकर जाती है, ताकि श्रद्धालुओं को गुरुघरों से जुड़ने और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का अवसर मिल सके।इस अवसर पर परमवीर सिंह बावा, सोनू चावला, गुरमीत कौर, सुरजीत कौर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


