अवैध खनन रोकने गए एक पटवारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान पटवारी ने मौके पर मौजूद युवकों पर गाली गलौज का भी आरोप लगाया। मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र के कनेरा थाना क्षेत्र के बांगेड़ा घाटा का है। पटवारी से मारपीट और हमले की सूचना पर निंबाहेड़ा के राजस्व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और तहसील ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान तहसीलदार घनश्याम जावर भी धरने पर बैठ गए। गिरदावरी और क्रॉप कटिंग के लिए जा रहे थे पटवारी
पटवारी सुनील विश्नोई ने बताया-15 फरवरी की दोपहर 12 बजे मैं और मेरा दोस्त प्रवीण खिचड़ गांव दीपपुरा में गिरदावरी और क्रॉप कटिंग के काम के लिए जा रहे थे। सरहद मोजा बांगेड़ाघाटा में चारागाह भूमि पर जेसीबी और एलएनटी मशीन से मिट्टी खोदकर डंपर में भरी जा रही है। अवैध खनन को देखकर मैं मौके पर गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। मारपीट और मौका पर्चा फाड़ने का आरोप
पटवारी ने बताया-जब एलएनटी मशीन के ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि मशीन और खुदाई का काम रामनाथ जोगी की ओर से कराया जा रहा है। चारागाह भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर मौका पर्चा बना रहा था, इसी दौरान शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी वहां आया। शौकीन ने मुझसे कहा कि आप कौन होते हो हमारा काम रुकवाने वाले। जब मैने अपना परिचय दिया तो शौकीन ने गाली गलौज कर थप्पड़ मारे।
थोड़ी देर में एक स्कॉर्पियो में राधेश्याम पुत्र रामनाथ योगी भी मौके पर पहुंचा और मेरे साथी प्रवीण के साथ मारपीट कर मौका पर्चा फाड़ दिया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
घटना के विरोध में राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद, राजस्थान कानूनगो संघ और राजस्थान पटवार संघ ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। राजस्व कर्मचारियों ने प्रशासन से राजस्व कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध खनन में शामिल तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की है। पुलिस ने आरोपियों को किया डिटेन
मामले को लेकर कनेरा थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया- पटवारी पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौका स्थल पर पहुंचे। जहां से जेसीबी समेत अन्य गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पोकलेन लाने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है। … यह भी पढ़ें 2500 का बिल आया तो बिजली कर्मचारी को पीटा,VIDEO:पिता-पुत्र ने बरसाए घूंसे, स्कूल के मीटर की रीडिंग लेते समय किया हमला खेतड़ी में बिजली मीटर की रीडिंग ले रहे कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी मीटर जलने की वजह से आए औसत बिल से नाराज था। मारपीट की ये घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)


