भास्कर न्यूज | कवर्धा विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी आरंभ-अ फर्स्ट स्टेप वेलफेयर सोसाइटी कबीरधाम (पटवारी सदस्य) द्वारा बोड़ला ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में विशेष पहल किया गया। ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में मुख्यत बैगा आदिवासी निवासी करते है, उस क्षेत्र के स्कूलों मे संस्था लगातार बच्चों को स्कूल आने एवं ड्राप आउट न होने के लिए प्रेरित करती है। इसी उद्देश्य को लेकर बच्चों के पढ़ाई की बेसिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पटवारी पालेश्वर सिंह, शैलेन्द्र, पंकज,गणेश,मुकेश, पोषण ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बदनापानी,आमानारा, गाड़ाघाट व माध्यमिक शाला आमानारा, लरबक्की के लगभग 240 बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्कूली स्वेटर, जूता-मोजा का वितरण किया गया। इस मौके पर दिलमोहन, मनोज धुर्वे, निर्मल, अजय, मनोज बंधेकर, पीला राम चंद्राकर, राजाराम मरकाम उपस्थित थे।


