अमृतसर| कचहरी क्षेत्र में पटवार खाना वाली रोड के साइड पर पिछले तीन दिनों से पानी लीकेज हो रहा है। लोगों का कहना है कि पानी कहां से निकल रहा है, इसका पता नहीं चल पा रहा और इसे जल्द बंद किया जाना चाहिए। लगातार पानी बहने के कारण सड़क और आसपास के इलाके में गंदगी फैल गई है। वहीं पास ही कूड़े का ढेर होने से परेशानी और हो गई है। इसे जल्द ठीक किया जाए। इससे क्षेत्रीय निवासी परेशान हैं उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। – बलविंदर सिंह निवासी कोर्ट रोड।


