पटियाला में कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का रोष मार्च:मोहित बोले- पंजाब में गैंगस्टर राज, हर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने पटियाला में रोष मार्च निकाला। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मोहिंद्र सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मार्च को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंद्र ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है। मोहित ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, गैंगस्टर खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं और घर-घर तक नशीले पदार्थ पहुंच रहे हैं। उन्होंने सरकार पर लोगों की आवाज न सुनने और विज्ञापनों के जरिए झूठी वाहवाही बटोरने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। सड़क पर नहीं उतरे तो भविष्य अंधकारमय अगर आज सड़कों पर नहीं उतरेंगे तो पंजाब का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। मोहिंद्र ने इस विरोध मार्च को सोई हुई सरकार के लिए एक चुनौती बताया। मार्च के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने भी सरकार पर निशाना साधा। राजा वड़िंग बोले- घर से बाहर निकलने में डर लगता है पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ इस सरकार को चुना था, लेकिन आज स्थिति यह है कि पुलिस प्रशासन का उपयोग केवल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए किया जा रहा है, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने पटियाला जैसे ऐतिहासिक शहर में भी लोगों के शाम को घर से निकलने में डरने की बात कही। त्रिपुरी की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया। जिला, प्रखंड, संभाग और बूथ समितियों के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में वर्तमान और पूर्व पार्षदों ने इस मार्च में भाग लिया। विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिए और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का धन्यवाद करते हुए मोहित मोहिंद्र ने कहा कि जब तक पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *