पटियाला में टिप्पर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला:​एक की मौके पर ही मौत, दो की अस्पताल में हालत नाजुक, कोचिंग पढ़कर लौट रहे थे

पटियाला के बाबा दीप सिंह नगर इलाके में बुधवार रात एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक कोचिंग से पढ़ाई के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंगेठा साहिब गुरुद्वारे के पास एक रिहायशी कॉलोनी में हुआ। यहां मिट्टी से भरा एक टिप्पर मिट्टी डाल रहा था। सड़क संकरी होने के कारण टिप्पर मोड़ते समय बाइक पर सवार तीनों युवक उसकी चपेट में आ गए। इसमें एक युवक टिप्पर के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया और अपने कागजात वहीं छोड़ गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार टिप्पर चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *