पटियाला में नाबालिग लड़की नहर में कूदी:गोताखोरों ने बचाई जान, स्कूल छोड़ने की वजह पूछने पर हुई गुस्सा

पटियाला में एक नाबालिग लड़की ने बुधवार दोपहर को भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। लड़की कुछ समय से स्कूल जाना छोड़ चुकी थी। माता-पिता द्वारा बार-बार स्कूल न जाने का कारण पूछने पर वह गुस्से में आ गई। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज के अनुसार, घटना के समय कुछ गोताखोर नहर में अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने लड़की को छलांग लगाते देखा। गोताखोरों को लड़की को बचाने में करीब 20 मिनट का समय लगा। बेहोश अवस्था में लड़की को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की बाबू सिंह कालोनी की रहने वाली है, जो नहर के पास स्थित है। स्थानीय लोगों ने परिवार को घटना की सूचना दी। बख्शीवाला पुलिस स्टेशन को भी मामले की जानकारी दी गई। परिवार के अनुसार, लड़की बिना कुछ बताए घर से निकली और सीधे नहर की तरफ चली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *