पटियाला में राजकीय सम्मान के साथ पूर्वमंत्री का संस्कार:बीमारी से अजायब सिंह मुखमैलपुर का निधन, घनौर से चुनाव लड़ बने थे मंत्री

पंजाब के पूर्व मंत्री अजायब सिंह मुखमैलपुर (75 वर्ष) का कल बीमारी के चलते निधन हो गया था। आज उनका उनके पैतृक गांव मुखमेलपुर में पूरे सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से डिप्टी कमिश्नर पटियाला प्रीति यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पटियाला पुलिस यूनिट ने पूर्व मंत्री को सलामी दी। दिवंगत अजायब सिंह मुखमैलपुर उनके बेटे अजयप्रीत सिंह मुखमैलपुर मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि अजायब सिंह 1997 में घनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बने। अपने पीछे वह पत्नी हरप्रीत कौर पूर्व विधायक, बेटे अजयप्रीत सिंह, बेटियां और दामाद हरनीत कौर और हरिंदरपाल सिंह टोहरा, परनीत कौर और सिमरनजोत सिंह ढिल्लों को छोड़ गए हैं। परिजनों के मुताबिक उनका अंगीठा संभालने की रस्म 6 जनवरी को सुबह नौ बजे गांव मुखमैलपुर में होगी। जमीन से जुडे़ नेता थे अजायब सिंह दिवंगत पूर्व मंत्री के अंतिम संस्कार के मौके पर सनौर हलके के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के बेटे हरजशन सिंह पठानमाजरा ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अजायब सिंह एक जमीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने लोगों की सेवा के लिए जीवन अर्पित किया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम दूधनसाधा कृपालवीर सिंह और एसएसपी डा. नानक सिंह की ओर से एसपी राजेश छिब्बर ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के अवसर पर गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी परनाम सिंह द्वारा अरदास की गई। इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि गुरुद्वारा बहादुरगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी अवतार सिंह, हिंदू तख्त के महंत ब्रह्मानंद गिरि, पूर्व लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहरा, आदेश प्रताप सिंह कैरों और डा. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलदीप कौर टोहरा, सुरजीत सिंह गढ़ी, जरनैल सिंह करतारपुर सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक नेताओं, वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और इलाकावासियों ने विदाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *