पटियाला में विवाहिता ने किया सुसाइड:ससुराल पक्ष पर मारने का आरोप, 7 महीने पहले हुई थी शादी

पंजाब के पटियाला में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। महिला की करीब 7 महीने पहले शादी हुई है। मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। महिला का शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा जिसके बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। मृतक महिला का नाम नवनीत कौर है। 7 महीने पहले हुई शादी
जानकारी मुताबिक थाना सिटी पट्टी के अधीन गांव सराली मंड में नवनीत कौर की शादी करीब 7 महीने पहले हरविंदर सिंह के साथ हुई है। नवनीत कौर कोट दसुदी मल, झबाल हलका तरनतारन की रहने वाली है। नवनीत के पिता महिंगा सिंह ने थाना पट्टी की पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले बेटी शादी हरविंदर सिंह के साथ हुई है। उन्हें रिश्तेदार दिलबाग सिंह निवासी सराली मंड का फोन आया जिसने बताया कि नवनीत कौर और हरविंदर सिंह का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को मारा गया है। इस मामले में वह पुलिस से निष्पक्ष जांच करनी की मांग करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *