पंजाब में पटियाला के नाभा रोड स्थित एक मार्केट में खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक पार्किंग से गाड़ी को बैक कर रहा था। इसी दौरान कार से धुआं निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस पर कार चालक तुरंत बाहर निकल गया। चालक ने नजदीक में लगी पानी की पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कार का इंजन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि कार चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ।


