पटेलिया समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 4 जनवरी को मंगवार में

गुना| पटेलिया आदिवासी सेवक संघ की जिला शाखा गुना की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम मंगवार स्थित धर्मशाला भूमि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमसिंह खपेड़ संरक्षक धर्मशाला समिति एवं मनसुख बामनिया अध्यक्ष धर्मशाला समिति ने की, जबकि संचालन गुलशन हिहोर डिप्टी रेंजर द्वारा किया गया। बैठक में समाज के शैक्षणिक और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पटेलिया समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 4 जनवरी 2026 को ग्राम मंगवार धर्मशाला परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पटेलिया आदिवासी सेवक संघ के अध्यक्ष भूरालाल पटेलिया ने रखा, जिसका समर्थन प्रतापसिंह पटेलिया एवं शंकर सिंह पटेलिया ने किया। निर्णय के अनुसार वर्ष 2025 में कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा डिग्री धारकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2025 में समाज से नवनियुक्त शासकीय सेवकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *