पटेल नगर और बोरुंदा में गांवों में गैर नृत्य:चंग की थाप पर फाग गीतों पर झूमे भक्त, ‘ढूंढ’ की रस्म भी निभाई

धुलंडी के अवसर पर पटेल नगर और बोरुंदा सहित आसपास के गांवों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए। होलिका दहन के अगले दिन ग्रामीणों ने एक-दूसरे से रामा श्यामा की और गैर नृत्य के दौरान रंगों की बौछार की गई। बोरुंदा, पटेलनगर, मादलिया, घोड़ावट, खवासपुर हरियाढाणा, सोवणिया, गढ़सुरिया और लवारी सहित कई गांवों में सोमवार को होलिका दहन किया गया। मंगलवार को इन गांवों में लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से मिलकर रामा श्यामा की। दोपहर बाद कई स्थानों पर गैर नृत्य के कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिन घरों में छोटे बच्चे हुए थे, उनकी ‘ढूंढ’ की रस्म भी निभाई गई। गैरियों ने चंग की थाप पर फाग गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान ग्रामीण एक-दूसरे को रंग लगाते और गैरियों पर रंगों की बौछार करते दिखे। धुलंडी पर आयोजित गैर नृत्य कार्यक्रम में रामचंद्र कच्छवाहा, महेंद्र वैष्णव, दिनेश सांखला, रामदयाल भाटी, थानाराम भाटी, भाखरराम भाटी, कालूराम माली, भीकाराम सैनी, हेमंत पालड़िया, हिम्मताराम भाटी, मनीष भाटी, सुनील, राहुल, भरत और महेंद्र भाटी सहित लगभग दो दर्जन युवा शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *