पटेल नगर के गोशाला संचालकों का जोधपुर में प्रदर्शन:1 साल से अनुदान नहीं मिलने से चारा खरीद बाधित हो रहा

जोधपुर जिले की गोशालाओं को पिछले एक साल से अनुदान नहीं मिलने के विरोध में गोशाला संचालक शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन जोधपुर जिलाधीश कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इस धरने में जिले की सभी गौशालाओं से पांच-पांच प्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित है। राजस्थान गौ सेवा समिति जयपुर के प्रांतीय उपाध्यक्ष मांगीलाल पारासरिया ने बताया कि अनुदान के अभाव में गौशालाओं में चारा खरीद बाधित हो रहा है। बोरुंदा, पटेल नगर, भाकरों की ढाणी, हरियाढाणा और मालावास सहित क्षेत्र की कई गोशालाओं के संचालक इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जोधपुर पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *