पठानकोट में किसानों ने बंद कराए रास्ते:अमृतसर हाईवे पर दिया धरना, टोल प्लाजा कराया बंद, बोले- घरों से बाहर ना निकले लोग

आज पूरा पंजाब संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बंद किया गया है। पठानकोट में भी आज सुबह 7 बजे से ही सड़के खाली नजर आ रही हैं, क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अलग-अलग जत्थेबंदियों ने सभी सरहदी हाइवे पर धरना प्रदर्शन कर बंद कर दिए हैं। हालांकि इसकी कॉल संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पहले ही दे दी गई थी, लेकिन इस कड़ी में एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले लोग परेशान होते हुए दिखाई दिए। किसानों ने लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर मत निकले। जिला पठानकोट के लदपालवा टोल प्लाजा पर बैठी किसान जत्थेबंदी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से केंद्र सरकार किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। हमारी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अडानी व अंबानी जैसे कॉपरोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज पूरा पंजाब 9 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। किसानों ने रास्तों को किया बंद उन्होंने बताया कि आज टोल प्लाजा के साथ साथ रेलवे ट्रैक, दुकानें एवं सभी सरहदी रास्तों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल जोकि आज 35वें दिन मरण व्रत पर बैठे हुए हैं। वह सब केंद्र सरकार की ही देन है, जिन्होंने पिछली बार मांगे मानकर उन्हें लागू नहीं किया। उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *