पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार:सिंबल पोस्ट से सुबह दबोचा, नारनोट थाने में पूछताछ जारी, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं मकसद का पता

सुरक्षा एजेंसियों ने पठानकोट भारत-पाक सीमा के पास बमियाल सेक्टर में सिंबल पोस्ट से एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सुबह पकड़ा गया। सूत्रों से पता चला है कि उसे फिलहाल नारनोट जैमल सिंह थाने में रखा गया है। एजेंसियां ​​यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह वहां से कैसे आया। हालांकि, अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गतिविधियां भी थी संदिग्ध जानकारी के मुताबिक पिछले महीने से ही देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। इसी बीच बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से घुसपैठिए को पकड़ा है। जवानों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसे तुरंत सीमा से दबोच कर पूछताछ की।पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि आखिर वह इस एरिया में क्या कर रहा था। उसे किस काम के लिए यहां पर भेजा गया था। 2016 में हुआ था आतंकी हमला पठानकोट पंजाब का एक प्रमुख शहर है। यह सेना के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि यहाँ एक एयरबेस स्टेशन है। इस स्टेशन को हमेशा ही नुकसान पहुँचाने की कोशिश में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान लगा रहता है। पहलगाम में हुई घटना के बाद जब भारतीय सेना ने सिंदूर ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को निशाना बनाया, तब भी पाकिस्तान की सेना ने एयरबेस स्टेशन को अपना निशाना बनाया था। इस दौरान कुछ नुकसान भी हुआ था। भारत सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी। दूसरी तरफ, 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। यह हमला 2 जनवरी को हुआ था और इसे जैश के आतंकियों ने अंजाम दिया था। इस दौरान 36 घंटे तक ऑपरेशन और तीन दिन तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चला था। इस घटना में सात जवान शहीद हुए थे। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *