पठानकोट में पुलिस ने नशा को किया गिरफ्तार:28 पेटी अवैध शराब बरामद, पोल्ट्री फार्म की आड़ में किया था भंडारण

पठानकोट जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर कंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव रानीपुर झींगा स्थित एक पोल्ट्री फार्म से 28 पेटी अवैध शराब बरामद की और मौके से आरोपी नरिंदर उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगदीश राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रानीपुर झींगा में एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार तलाशी के दौरान पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। इसमें ‘ब्लैक हॉर्न रम’ की 26 पेटियां और ‘रॉयल स्टैग’ की 2 पेटियां शामिल थीं। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी नरिंदर उर्फ नन्नू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने की लोगों से अपील एसएचओ जगदीश राज ने स्पष्ट किया कि इलाके में अवैध शराब या किसी भी प्रकार के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *