पठानकोट में मोहन भागवत की रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों से मुलाकात:राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर बात, संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को पठानकोट पहुंचे। बता दे कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और आज कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। संघ प्रमुख ने पठानकोट के किरण ऑडिटोरियम में पूर्व सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वहीं आज शाम चार बजे संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। संघ पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक इस कार्यक्रम में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा शामिल होंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए संघ के निर्धारित परिधान में उपस्थित होना अनिवार्य है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया था। प्रवेश के लिए पीले, नीले और लाल रंग के तीन प्रकार के कार्ड जारी किए गए हैं। शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे शहर में कड़े प्रबंध किए गए हैं, और कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात है। संघ प्रमुख के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं, जिससे संघ पदाधिकारियों में भी सक्रियता बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *