पठानकोट में रवनीत बिट्टू का पंजाब सरकार पर तंज:बोले- केजरीवाल-सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट देगा सजा, राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने आज पठानकोट का दौरा किया। इस दौरान भाजपा पंजाब कार्यकारिणी प्रधान अश्विनी शर्मा ने उनका स्वागत किया। बिट्टू ने पठानकोट के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और रेलवे से संबंधित कई जानकारियों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भी निशाना साधा और उन्हें सजा दिलाने की बात कही।
पंजाब सरकार पर साधा निशाना बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश के लोगों को हर सुविधा और रोजगार मिले। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब में यह सब तभी संभव होगा जब लोग भाजपा को सेवा का अवसर देंगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की रिहाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट बाकी है और ये लोग बख्शे नहीं जाएंगे। एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले पर उन्होंने पंजाब सरकार को घेरा। बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने पुलिस को मरवाने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस पर भी तंज कसते हुए कहा कि पुलिसकर्मी केवल दफ्तरों में बैठे हैं और एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *