पंजाब के पठानकोट शहर के पीर बाबा चौक स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर दुकान से लाखों रुपए के महंगे कपड़े चुरा ले गए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक को शटर भी खुला मिला जानकारी के अनुसार दुकान के मैनेजर रमन कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और शटर भी खुला है। सूचना मिलते ही रमन कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में दुकान की जांच की गई। पता चला कि चोर दुकान से सभी महंगे कपड़े चुराकर ले गए हैं। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े चोरों ने जाते समय सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज रिकवर करने का प्रयास कर रही है। मैनेजर रमन कुमार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी हुए सामान की बरामदगी करने का अनुरोध किया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।


