पठानकोट में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन:भारत बंद का किया समर्थन, मांगों को लेकर रोष मार्च, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भारत बंद के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का पठानकोट में मिला-जुला असर देखने को मिला। पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने भारत बंद के समर्थन में पठानकोट बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया।वहीं कर्मचारी नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लंबे समय से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने भारत बंद का समर्थन करते हुए यह प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को हिरासत में लेने का आरोप इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने बंद को असफल करने के लिए उनके कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *