जगराओं में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने गए व्यक्ति पर हमला हुआ है। घटना रायकोट के बरमी गांव की है। घायल की पहचान नंबरदार बेअंत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी परविंदर सिंह उर्फ काकू ने बरछे से हमला किया। उसके बेटों परमजीत सिंह और सुखपाल सिंह ने लाठियों से पीटा। घटना सुबह की है, जब साधु सिंह ने नंबरदार बेअंत सिंह को फोन कर बताया कि परविंदर सिंह उनके साथ झगड़ा कर रहा है। तीनों बाप-बेटे गाली-गलौच कर रहे थे। वे ईंट-पत्थर फेंक कर घर की तोड़फोड़ कर रहे थे। बेअंत सिंह जैसे ही परविंदर के घर पहुंचे और बात करने लगे, आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भागे
परविंदर ने बरछे से उनके कंधे पर वार कर दिया। वह जमीन पर गिर गए। इसी दौरान उसके बेटों ने लाठियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घायल नंबरदार को रायकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने थाना सदर रायकोट में धारा 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएलआई जगदीप सिंह के अनुसार आरोपी परविंदर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। उसके दोनों बेटों की तलाश जारी है।


