पड़ोसियों ने युवक पर लाठी से किया हमला, गंभीर घायल:मऊगंज में जमीन की सीमा विवाद को लेकर कहासुनी में की मारपीट

मऊगंज में हनुमना तहसील के पटेहरा गांव में बुधवार शाम जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक युवक मुनि महेश प्रजापति पर लाठियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जमीन की सीमा विवाद को लेकर हुई कहासुनी यह घटना बुधवार शाम करीब चार बजे हुई, जब दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन की सीमा विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद मुनि महेश प्रजापति और राजेश प्रजापति के बीच था। लाठियों से युवक पर किया वार जानकारी के अनुसार, कहासुनी बढ़ने पर राजेश प्रजापति और कमलेश प्रजापति ने मिलकर मुनि महेश प्रजापति पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में मुनि महेश के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। युवक गंभीर हालत में एडमिट घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *