पड़ोसी ने कार में पत्थर मार तोड़ा शीशा, केस

कांकेर | कोतवाली अंतर्गत शहर के शीतलापारा में युवक के साथ पड़ोस में रहने ने गाली गलौज करते उसके कार के शीशे को पत्थर से तोड़ दिया। शीतलापारा निवासी नरेंद्र यादव ने पड़ोसी दुर्गेश कावड़े के खिलाफ शिकायत करते कहा दुर्गेश कावड़े अपनी बहन के साथ झगड़ा कर रहा था। समझाने के गया तो दुर्गेश आवेश में आ गया और मेरे साथ गाली गलौज करते मेरी कार में पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। नरेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने दुर्गेश कावड़े के खिलाफ केस दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *