पड्डल इंडोर स्टेडियम का तैयार होगा नया प्रोजेक्ट:विधायक अनिल शर्मा बोले- दो की जगह बनेगा एक हॉल, चार शूटिंग रेंज होंगी

हिमाचल के पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पड्डल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का प्रारूप बदल कर अब नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। पड्डल मैदान में खेलो इंडिया के तहत प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के प्रारूप में बदलाव किया जा रहा है। जिसमें अब दो की जगह पर एक हॉल बनाया जाएगा। जिससे दोनों ओर ग्रीन पैच छोड़ने का प्रावधान है। वहीं पर पहले यहां पर पार्किंग भी प्रस्तावित थी, जिसे हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब दो मंजिला इस हॉल के नीचे के तल में 12 टेबल टेनिस की टेबल लग सकेगी। जिन्हें समय -समय पर हटाया जा सकेगा। इस हॉल को व्यवसायिक उपयोग के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं पर इसके ऊपर की मंजिल में पांच स्क्वैस कोर्ट, दस मीटर की चार शूटिंग रेंज, वॉली बॉल और बास्केटबॉल के अलावा बैडमिंटन के 12 कोर्ट बनेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ग्रीन पैच के नाम बेवजह विरोध हैं। एक छत के नीचे होंगे सभी खेल गतिविधियां : विधायक उन्होंने कहा कि पड्डल के साथ ही कांगणी में हेलीपैड, शिवधाम और संस्कृति सदन बनने से ग्रीन पैच कहां बचा है, जबकि प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम में युवाओं के लिए एक छत के नीचे इतनी सारी खेल गतिविधियां रहेगी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा। अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूलों में वार्षिक समारोहों के नाम पर राजनीति की जा रही है। बच्चों के बीच जाकर राजनीति करना ठीक नहीं है। अनिल शर्मा ने कहा कि कालेज खोलने से बेहतर है कि जो कालेज चल रहे हैं, उनमें सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। मंडी कालेज भवन के लिए पांच करोड़ का प्रवाधान प्रदेश सरकार की ओर से किया गया है। जिसे 2025 में तैयार कर बच्चों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, कोटली कालेज में इतना खर्च करने के बाद भी मात्र 100 बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि मंडी कालेज में 6 हजार के करीब छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आसपास के इलाकों के बच्चे भी यहां शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। इसी के चलते में कालेज का भवन बनकर तैयार है। यहां पर हॉल और कमरों में साउंड प्रूफ बनाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *