पतंग के पीछे दौड़ते बच्चे विस्फोट से उछले, घायल:खेत में विस्फोटक पर पैर रखते ही धमाका हुआ, 2 को अलवर रेफर किया

भिवाड़ी के चौपानकी थाना क्षेत्र के टपूकड़ा में पतंग उड़ा रहे दो बच्चे खेत में अचानक हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट में बालक 4 फीट तक उछले। आंखों के आगे अंधेरा छा गया और कानों से सुनना बंद हो गया था। धुआं कम हुआ तो आसपास के बच्चों ने आकर दोनों को झुलसा हुआ पाया। यह घटना बुधवार दोपहर की है। घायलों को रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोटक पर पैर रखने से हुआ धमाका बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार दास का 10 वर्षीय पुत्र रोशन और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी विक्रम का 10 वर्षीय पुत्र दीपक टपूकड़ा स्थित कालोनी से 2 किलोमीटर दूर खेत में पतंग उड़ा रहे थे। अचानक पतंग कट जाने पर दोनों पतंग के पीछे दौड़े। तभी अचानक खेत में अचानक किसी विस्फोटक पदार्थ पर इनका पैरा पड़ा तो धमाका हुआ। ये दूर जाकर गिरे। जिससे दोनों हाथ-पैर व मुंह झुलस गए। आसपास के दूसरे बालकों ने झुलसे हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गंभीर घायल हालत में टपूकड़ा अस्पताल लेकर गए। वहां से दोनों को अलवर रेफर कर दिया। बच्चों ने परिजनों को बताया कि पतंग के पीछे दौड़ते समय अचानक धमाका होने से आंखों के आगे अंधेरा छा गया और कानों से सुनना बंद हो गया। बालक रोशन के पिता नहीं है। मां मजदूरी करती हैं। दूसरे घायल बालक के पिता भी मजदूरी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *