पतंजलि का होली मिलन समारोह कल:कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे होली, मासिक बैठक भी होगी

पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति का मासिक बैठक और होली मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे मुकन्दी सेवा सदन, डीग में होगा। इस समारोह में सभी जिला एवं तहसील कार्यकारिणी सदस्य, योग शिक्षक और योग साधक सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का आयोजन लल्लूराम जांगिड़, राज्य संवाद प्रभारी पूर्वी राजस्थान और जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पतंजलि का यह मिलन समारोह गणेश मंदिर स्थित एक निजी मैरिज होम में भी मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *