भास्कर न्यूज|गिरिडीह डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड़ निवासी पूना देवी उर्फ पूनम देवी की पिता सिकंदर राय ने रविवार को मुफ्फसिल थाना मंे आवेदन देकर थाना क्षेत्र के कैलीबाद निवासी मनोज सिंह और उसकी भाभी मीना देवी पति प्रदीप सिंह पर षडयंत्र रचकर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए थाना कांड संख्या 66/025 दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया। इस बात की जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने दी। बताते चलें कि1 मार्च को विवाहिता पूना देवी उर्फ पूनम देवी की फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की सूचना मायके वालों को मृतका की पति मनोज सिंह ने 1 मार्च को दी। सूचना पाकर मृतका के पिता सिकंदर सिंह अपने परिजनों के साथ बेटी की ससुराल कैलीबाद पहुंचे। बेटी की शव देखकर मृतका पिता ने दामाद मनोज सिंह, उसकी भाभी मीना देवी पर बेटी पूना देवी की हत्या करने की आरोप लगाए। घटना के संबंध में मृतका पिता ने कहा कि उसने 19 वर्षीय बेटी पूनम देवी की शादी कैलीबाद निवासी स्वर्गीय बलवीर सिंह के पुत्र मनोज सिंह के साथ 17 जुलाई 24 को हिंदू रिति रिवाज से की थी। शादी के बाद बेटी ससुराल में रहने लगी। इस बीच पति मनोज सिंह, भाभी मीना देवी पति प्रदीप सिंह संयुक्त रुप से गाली गलौज करते मारपीट करने लगे। देवर और भाभी ने मिलकर साक्ष्य छुपाने के लिए बेटी की हत्या करके फांसी के फंदे पर लटका दिया।


