पति की हत्या कर पत्नी से रेप करने वाला पकड़ा:मारपीट में बीच-बचाव करने गए थे, लात-घूंसों से पीटा, दुष्कर्म कर फरार हुआ था

भीलवाड़ा में 52 साल के बुजुर्ग की हत्या कर उसकी 48 साल की पत्नी से रेप के मामले में पुलिस ने 42 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था, बुजुर्ग दंपती बीच-बचाव करने आए थे। इसी दौरान आरोपी ने दंपती के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। इसमें बुजुर्ग की वहीं मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ रेप कर दिया था। फरार आरोपी फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था और दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से पीछा करते हुए घर के पास खेत से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया- 3 मार्च को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई है। इसमें एक की मौत हो गई है। पुलिस वहां पहुंची तो बुजुर्ग मौके पर मृत पड़ा था जबकि उसकी पत्नी से पास के घर में रेप किया गया था। पत्नी को पीट रहा था चाचा-चाची बचाने गए थे मामले में 3 मार्च को ही भतीजे ने रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान पीड़ित चाचा और चाची आरोपी की पत्नी को बचाने के लिए वहां पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने दोनों चाचा और चाची के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपी चाची को जबरन अपने घर ले गया और वहां रेप किया। दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर एएसपी पारस जैन और डिप्टी माधव उपाध्याय के सुपरविजन में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिस ने परंपरागत तरीकों और मुखबिर तंत्र की मदद से पता चला कि आरोपी दूसरे राज्य में भागने की फिराक में है। ऐसे में, पुलिस ने पीछा कर उसे घर के पास खेतों से गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *