पति को जेल भेजा तो फंदे से लटकी पत्नी:सुसाइड नोट में लिखा-इच्छा से आत्महत्या कर रही हूं; 2 महीने पहले की थी लव मैरिज

जयपुर में पति को जेल भेजने पर पत्नी ने सुसाइड कर लिया। महिला ने चुन्नी का फंदा बनाया और कमरे के अंदर रोशनदान से बांधकर लटक गई। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा। सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस गेट तोड़कर कमरे में घुसी और शव को फंदे से उतारकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। साथ ही FSL की मदद से सबूत जुटाए। मामला हसनपुरा स्थित रेगर बस्ती का है। किराए पर रह रहे थे पति-पत्नी
ASI तेजवीर सिंह ने बताया- नीरू बंजारा (21) निवासी तागड़वाड़ा, आंधी ने सुसाइड किया है। नीरू ने दिसंबर 2025 में अलवर के मनीष कुमार जांगिड़ के साथ लव मैरिज की थी। वह पति मनीष के साथ हसनपुरा में किराए पर रहती थी। मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट
ASI ने बताया- उसने बुधवार देर रात कमरे के अंदर रोशनदान से चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हूं। नीरू गुरुवार दोपहर 3 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आई। पड़ोसी किसी काम से उसे बुलाने के लिए गया तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर उसने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन नीरू ने गेट नहीं खोला। पड़ोसी ने कुछ गलत होने की आशंका पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ा और अंदर घुसी तो नीरू फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए और शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *