पति ने एक हजार में पत्नी का गैंगरेप कराया:बदायूं में पीड़ित बोली- दो लोगों के साथ भेजा, बोला- मैं तुमसे पैसे कमाऊंगा

बदायूं में पति ने एक हजार रुपए में पत्नी की इज्जत बेच दी। उसे बहाने से पत्नी को दो लोगों के साथ गैस एजेंसी भेजा। आरोपी बाइक पर बैठाकर महिला को लेकर चल दिए। रास्ते में जंगल में उसे ले जाकर रेप किया और फरार हो गए। महिला किसी तरह घर पहुंची। पति से पूछा तो उसने कहा- हां मैंने इसी काम के लिए रुपए लिए थे। मैं तुमसे पैसे कमाऊंगा। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रविवार को पति समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला ने बताया- वह 6 फरवरी को अपने पति के साथ गैस के कागजात बनवाने एजेंसी जा रही थी। रास्ते में अल्लैहपुर खुर्द निवासी पप्पू और तखोरा निवासी बालकिशन मिले। महिला के पति ने दोनों से एक हजार रुपए लिए। इसके बाद पति ने उससे कहा, वह किसी काम से जा रहा है। वह इन दोनों के साथ गैस एजेंसी चली जाए। महिला ने पति की बात मान ली। इसके बाद महिला आरोपियों के साथ बाइक पर बैठ गई। आरोपी महिला को बलकनपुर गांव की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में जंगल में यूकेलिप्टिस के बाग में ले जाकर दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। चिल्लाने पर उसका मुंह दबा दिया। कहा- अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। उन्होंने इस काम के लिए तुम्हारे पति को रुपए दिए हैं। उसे सब पता है। आरोपी जंगल में छोड़कर भागे
आरोपी महिला को जंगल में बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। किसी तरह महिला वहां से भागकर अपने घर पहुंची। यहां उसका पति मौजूद था। जब महिला ने पति से इस बारे में पूछा, तो उसने कहा- कि कहा- हां मैंने आरोपियों से रुपए लिए थे। वह मुझसे पैसे कमाएगा। इसके बाद महिला ने अपने जेठ से शिकायत की, लेकिन उनके नेत्रहीन होने के कारण वे रात में थाने नहीं जा सके। अगले दिन महिला थाने पहुंची। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रविवार दोपहर एफआईआर दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया- आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला का बयान दर्ज किया जाएगा। उसका मेडिकल भी कराया जाएगा। ———————— यह खबर भी पढ़ें..
संभल में सोना पकड़ने ई-रिक्शा से पहुंचे थे GST अफसर:मार्केट से 1KM दूर छोड़ीं गाड़ियां, 33 करोड़ का माल पकड़ा
संभल में 4 फरवरी को GST अफसरों ने ज्वेलर के यहां छापा मारकर 33 करोड़ का सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया। इस छापेमारी को अंजाम देने के लिए अफसरों ने पूरी प्लानिंग की। मार्केट में किसी को छापेमारी की भनक न लगे, इसलिए अफसरों ने अपनी गाड़ियां दुकान से करीब एक किलोमीटर पहले ही छोड़ दीं। इसके बाद 2 टीमों में बंटकर अफसर दो ई-रिक्शे पर बैठकर मार्केट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *