पति ने पत्नी को खेत में जिंदा जलाया:कांकेर में आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद; पैरा डालकर आग लगा दी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। 22 अप्रैल की सुबह ग्राम ऊपरतोनका में छेरकू राम और उसकी पत्नी चैती बाई खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। पत्नी के वहीं सोने की बात पर दोनों में कहासुनी हुई। गुस्से में आकर छेरकू ने पत्नी को 2-3 थप्पड़ मारे। इससे वह गिर गई। जब वह नहीं उठी तो आरोपी ने धान का पैरा लाकर उसके ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार जब महिला को जलाया गया, तब वह जीवित थी। जलाने के बाद दामाद को आकर बताया घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने खुद अपने दामाद संतु राम गोटा को इसकी जानकारी दी। संतु राम तुरंत ग्राम पटेल और अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। वहां आम के पेड़ के नीचे चैती बाई का जला हुआ शव मिला। उसके कपड़े जले हुए थे और शरीर से चिपके हुए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। कोरर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी छेरकू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल, तिरथ गंधर्व, आरक्षक चन्द्रप्रकाश मरकाम, लल्लीराम मंडावी, मनोज साहू, विनोद साहू, आत्माराम, भागवत ठाकुर, महिला आरक्षक पदमा कुंजाम एवं सुमित्रा गोटा सहित थाना कोरर का अन्य स्टाफ शामिल रहा। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने हेतु सभी कानूनी प्रक्रियाएं प्रभावी रूप से पूर्ण की जाएंगी। वहीं, इस अमानवीय कृत्य से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का वातावरण बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *