भास्कर न्यूज|गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत करंज थाना क्षेत्र के अम्बसेरा गांव निवासी मंगरी देवी एसपी को आवेदन देकर अपने ही पति शिवनंदन सिंह और ससुर राममूर्ति सिंह पर जाति सूचक गाली देने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। मंगरी देवी ने बताया कि वह ग्राम अम्बेसेरा, थाना करंज की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह अपने मायके में पिता रूडी मुंडा के घर रह रही हैं। मंगरी देवी ने बताया कि वर्ष 1997 से वह शिवनंदन सिंह के साथ लिव-इन रिलेशन में थीं। 12 फरवरी 1999 को उनके बड़े बेटे दीपक कुमार सिंह का जन्म हुआ। दूसरा बेटा मनोज कुमार सिंह 8 मई 2002 को पैदा हुआ। मंगरी का आरोप है कि करीब दो साल से पति शिवनंदन उन्हें गाली देता है और मारता है। कहता है कि तुमने दो बेटे को जन्म दिया है, अब कुछ नहीं मिलेगा। पिता से हिस्सा मांग लो। इसी बात पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मंगरी ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को शिवनंदन ने बेटे दीपक के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया था। तब पिता-पुत्र का झगड़ा समझकर शिकायत नहीं की। फिर 20 मई 2025 को जब वह और बेटा दीपक खेत की ओर जा रहे थे, तब पति शिवनंदन और ससुर राममूर्ति ने जाति सूचक गालियां दीं। दोनों ने मारपीट की। राममूर्ति ने टांगी से दीपक पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।


