पति-सास-ससुर समेत 6 पर केस:धार में दहेज प्रताड़ना, मांग पूरी न होने पर देते थे गालियां, रिंगनोद का मामला

धार के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ग्राम रिंगनोद की रहने वाली एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। अश्लील गालियां और मारपीट का आरोप फरियादी ने अपनी शिकायत में बताया कि ससुराल वाले उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे अश्लील गालियां दी जाती थीं। आरोपी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लंबे समय से चल रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इन 6 लोगों पर दर्ज हुआ मामला पुलिस ने मंगलवार को जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, वे सभी ग्राम रिंगनोद के निवासी हैं। आरोपियों में अजीम अली पिता अजगर अली सैयद, आयशा अली पत्नी अजगर अली सैयद, अजगर अली पिता बाबू अली सैयद, असीम अली पिता अजगर अली सैयद, शाहीन अली पत्नी असीम अली सैयद और अलीम अली पिता अजगर अली सैयद शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *