पति से विवाद के बाद पत्नी ने साड़ी का फंदा बना दी जान

चाईबासा| हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुइया टोला हुरदुप साईं निवासी शंकर पूर्ति की 20 वर्षीय पत्नी तिरसी लोहार ने पति से हुए विवाद पर बंद कमरे में साड़ी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात की है। थाना पुलिस ने शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतका के पति शंकर पूर्ति ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह चाचा के घर आंगन में बैठकर खाना खा रहा था, तभी उसकी पत्नी आई और पीछे से लात मारते हुए सैंडल से पिटाई करने लगी। वह भी गुस्से में आकर पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद वह चाचा के घर के बगल में जाकर फोन पर अपने गांव के एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी। शाम को जब शंकर घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने धक्का मारा लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद गांव के अन्य युवक को भी बुला लिया और दरवाजे को तोड़ा। अंदर जाकर देखा कि पत्नी साड़ी के फंदे से झूल रही है। उन्होंने जान बचाने की नीयत से पत्नी को नीचे उतारा और कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *