पत्थर से कूचकर भाई की हत्या, लाश के साथ सोया:आगरा में आंखें निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म, चेहरा बिगड़ गया

आगरा में बड़े भाई ने पत्थर से चेहरा और सिर कूचकर छोटे भाई को मार डाला। चेहरे पर इतने वार किए कि एक आंख बाहर निकल आई। नाक का हिस्सा खत्म हो गया। पूरा चेहरा बिगड़ गया। वारदात के दिन घर पर कोई नहीं था। वह रातभर शव के साथ ही सोया। अगले दिन परिजनों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। खून से लथपथ शव को देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया। घटना थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला छिद्दा की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला नगला छिद्दा निवासी लक्ष्मी नारायण सब्जी बेचते हैं। उनके 3 बेटे थे, अभी किसी की शादी नहीं हुई है। रविवार को लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी और सबसे छोटे बेटे के साथ एक शादी समारोह में गए थे। घर पर उनके दो बेटे थे। परिजनों ने बताया कि बड़ा बेटा पवन (26) नशे का आदी है। रविवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पवन और दूसरे नंबर के बेटे अजय (20) के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत पवन ने पास पड़े पत्थरों से अजय पर हमला कर दिया। पत्थर मार-मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। घर पर ही सो गया।
आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया
अगले दिन सोमवार को जब परिजन शादी समारोह से लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देख चीख निकल गई। अजय का खून से लथपथ शव पड़ा था। आंखें बाहर निकली हुईं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी भाई पवन को मौके से ही गिरफ्तार किया। पोस्टमॉर्टम के बाद अजय का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। शराब पीने के लिए मांग रहा था रुपये
गिरफ्तार आरोपी पवन ने बताया- मैंने अपने भाई अजय से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे, उसने नहीं दिए और गाली गलौज करने लगा। मैंने गुस्से में अपने भाई के सिर में पत्थर मार दिया, जिससे मेरे भाई अजय की मौत हो गई। जिस पत्थर से मैंने भाई को मारा वह पत्थर घर के बाहर ही पड़ा है। पुलिस टीम ने आोरपी की निशादेही पर पत्थर बरामद कर लिया है। ———————– ये खबर भी पढ़ेंः- कानपुर में NICU में बच्ची जिंदा जली:चेहरा-पेट जलकर काला हुआ, चमड़ियां उधड़ी; वॉर्मर मशीन में आग लगी, अस्पताल में हंगामा कानपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के NICU के वॉर्मर मशीन में रविवार शाम आग लग गई। इससे उसमें भर्ती एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। बच्ची तड़पती रही, पूरा शरीर जलकर काला हो गया, उसकी चमड़ियां उधड़ गईं। चेहरा, छाती, पेट, जांघ बुरी तरह झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *