पत्नी और रिश्तेदारों पर जेवर-नगदी ले जाने का आरोप:पति ने मदनगंज थाने में दी रिपोर्ट, षड्यंत्र का लगाया आरोप

किशनगढ़ के ओसवाली मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी, साले और साले की पत्नी पर घर से लाखों रुपए की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में मदनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 26 जनवरी की शाम की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट अब पुलिस में दी गई है। ओसवाली मोहल्ला स्थित सब्जी मंडी निवासी संदीप जाखेटिया (38) ने अपनी रिपोर्ट में बताया-26 जनवरी को शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उनकी पत्नी अनुराधा जाखेटिया (36) उनकी गैरमौजूदगी में बिना बताए घर से चली गईं। जब संदीप शाम को कार्यस्थल से घर लौटे तो पत्नी वहां नहीं थीं। सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान गायब
पड़ोसियों से पूछताछ करने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी अपने भाई आकाश माहेश्वरी (निवासी लाम्बा हरिसिंह, टोंक) और उसकी पत्नी प्रिया के साथ घर का सारा सामान लेकर गई हैं। संदीप ने जब अलमारी जांची तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित अन्य कीमती सामान गायब मिला। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने फोन नहीं उठाया। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि आकाश माहेश्वरी ने कथित तौर पर धमकी भरे शब्दों में कहा था कि वह अपनी बहन को लेकर जा रहा है और थाने-कचहरी में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। संदीप ने आरोप लगाया है कि तीनों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत यह कृत्य किया है। रिपोर्ट के साथ दी गई सूची के अनुसार, कथित तौर पर ले जाए गए सामान में बड़ी मात्रा में चांदी के बर्तन, पायल, कड़े, कणकती, शुद्ध चांदी के टुकड़े, सोने की अंगूठियां, चैन, कड़ा, पेंडेंट, सिक्के, करीब 10 लाख 70 हजार रुपए नगद, आईसीआईसीआई बैंक मदनगंज के लॉकर की चाबी, व्यापार से संबंधित दस्तावेज, बच्चों की फाइलें और एक स्मार्ट फोन शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *