पत्नी की हत्या कर बेटे से कहा-मां को मार डाला:जबलपुर में खाना नहीं देने पर आरोपी ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए

जबलपुर में खाना नहीं देने से नाराज शख्स ने पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी दूसरे कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद घर में ताला लगाकर निकल गया। तीन किलोमीटर दूर बेटे के घर जाकर कहा- तुम्हारी मां को मार डाला, लाश घर पर पड़ी है। जाकर देख लो। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोरखपुर के मांडवा बस्ती में बुधवार रात की है। यहां सुशील यादव (54) ने घर आकर पत्नी रमा (50) से खाना मांगा। जब काफी देर तक रमा ने खाना नहीं दिया तो सुशील ने उसे धक्का दे दिया। पत्नी नाराज होकर कमरे में चली गई। सुशील ने फावड़ा उठाया और रमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटे से कहा- चाबी लो, घर पर ताला लगा है
पत्नी को अधमरा छोड़कर आरोपी सुशील पहले तो दूसरे कमरे में जाकर सो गया। गुरुवार को दिन में वह रमा के पास गया। उसे अचेत देखकर सुशील समझ आ गया कि उसकी मौत हो गई है। दोपहर को घर में ताला लगाकर वह बेटे शुभम यादव के घर गया और हत्या की जानकारी दी। उसने चाबी देकर कहा कि घर पर ताला लगा है। पहले तो शुभम को अपने पिता की बात पर भरोसा नहीं हुआ। आनन-फानन में वह राजा मांडवा बस्ती पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो मां मृत हालत में उसकी मां पड़ी हुई थी। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश शुरू की गई। विवाद के कारण अलग रहता है बेटा
सुशील यादव और रमा का 30 साल पहले विवाह हुआ था। मदन महल से विस्थापित होने के बाद दोनों सात मांडवा बस्ती में आकर रहने लगे। दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे की बीमारी के कारण मौत हो गई। बेटी की शादी हो गई। पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी, इसलिए छोटा बेटा शुभम यादव परिवार के साथ किराए का मकान लेकर आदर्श नगर में जाकर शिफ्ट हो गया। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया… शुभम की शिकायत पर आरोपी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अक्सर पत्नी से विवाद होता था, घटना वाले दिन भी जब उससे खाना परोसने का कहा तो बात को अनसुना कर दिया, जिसके चलते फावड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *