पत्नी की हत्या कर भागा CRPF जवान गिरफ्तार:गला दबा कर जहर दिया था; बड़ी बहन ले गई थी अस्पताल

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे CRPF जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2 महीने से फरार था। उसने अपनी यूनिट से भी छुट्टी ले रखी थी। जैसे ही वह अपने घर आया पुलिस ने दबोच लिया। हत्या के दिन आरोपी ने शराब पीकर पत्नी से मारपीट की थी। उसका गला दबाया और जहर देकर मार डाला था। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। ऐसे में बड़ी बहन ही उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने छोटी को मृत घोषित कर दिया। मामला डीग जिले की कुम्हेर थाना इलाके का पिचूमर गांव का शनिवार का है। कुम्हेर SHO जितेंद्र सिंह ने बताया – कविता (28) निवासी बड़ोदकान कठुमर जिला (अलवर) की उसके पति लालचंद (35) निवासी पिचूमर ने हत्या कर दी थी। कविता के पिता का आरोप है कि लालचंद ने पहले कविता का गला दबाया और इसके बाद उसे जबरन जहर पिलाकर मार डाला। आरोपी 2 महीने से फरार चल रहा था। आज उसे गिरफ्तार किया हैं। मामले में जांच जारी है। दो बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी कविता के पिता रामधन मीणा ने FIR में बताया था कि 2016 में मैंने अपनी बेटी कविता पिचूमर गांव के रहने वाले लालचंद से की थी। कविता और उसकी बड़ी बहन ममता दोनों का सुसराल एक ही है। ममता की शादी लालचंद के बड़े भाई विजय के साथ हुई थी। लाल चंद शादी के बाद से ही शराब पीकर कविता से मारपीट करता था। जब भी लाल चंद उससे मारपीट करता तो, वह हमें इसके बारे में बताती। कई बार हम कविता को समझाते और उसे वहीं रहने की सलाह देते थे। बड़ी बहन ने पहुंचाया अस्पताल 26 दिसंबर 2025 की रात को लालचंद शराब पीकर आया और ​कविता के साथ मारपीट की। कविता को बचाने जब उसके बच्चे लव और कुश बीच-बचाव में गए तो लालचंद ने उन्हें भी पीटा। इसके बाद देर रात उसका गला दबाकर जबरन जहर पिला दिया। जब वह अचेत हो गई तो लालचंद वहां से फरार हो गया। इस पर ममता कमरे में पहुंची तो वह अचेत पड़ी थी। इस पर रात करीब 2 बजे वह उसे डीग के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CRPF कॉन्स्टेबल ने पत्नी को जहर देकर मारा:पिता बोले- बच्चे बचाने आए तो उनकी भी पिटाई की, बेटी से मारपीट भी की डीग में एक सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पर पत्नी को जहर देकर हत्या कर दी। मृतका कविता (28) के पिता रामधन मीणा ने आरोप लगाया कि है उनकी बेटी के साथ उसके पति लालचंद (35) ने पिटाई की। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *