भास्कर न्यूज | अमृतसर ब्यास के गांव सठियाला में एक शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक महिला को काबू किया है। महिला की पहचान रणजीत कौर निवासी विल्ला बजू के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पत्नी सुनीता बीबी और उसके प्रेमी मनजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान सुल्तान (39) निवासी विल्ला बज्जू, हाल किरायेदार गांव सठियाला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग बेटे ने बताया कि 2023 से उसकी मां सुनीता बीबी के मनजिंदर सिंह उर्फ मनी निवासी विल्ला बज्जू के साथ नाजायज संबंध थे। इसी कारण उसकी मां पिछले कुछ समय से मनजिंदर सिंह के साथ रह रही थी। जब वह अपने ननिहाल से अपने घर सठियाला पहुंचा तो उसे घर में पिता नहीं मिले। तलाश करने पर स्टोर रूम में पंखे से रस्सी के सहारे उसके पिता का शव लटका मिला। बाहर स्टोर में एक ट्रॉली पर उसके पिता का मोबाइल फोन पड़ा था, जिसके नीचे एक सुसाइड नोट मिला।


