कांकेर| पखांजूर थानांतर्गत ग्राम पीवी 19 थानापारा में शादी के आयोजन से पत्नी के विलंब से आने पर पति ने दरवाजे में ताला लगा दिया। पत्नी ने उसे खुलवाने पति को कहा तो पति ने पत्नी की पटाई कर दी। महिला सुनीता विश्वास 37 वर्ष ग्राम पीवी 19 बैकुण्ठपुर वर्तमान पता थानापारा पखांजूर ने शिकायत दर्ज कराते बताई मेरे पति राकेश विश्वास फोटो सूटिंग का कार्य करते है और आए दिन छोटी छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा विवाद करते हैं। पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी साथ में मेरे बच्चे भी थे। रात 12 बजे घर वापस आई तो मेरे पति घर के गेट में ताला लगा दिए थे। पति को ताला खोलने बोली तो गाली गलौच करने लगे। मैं इसके लिए मना की तो जान से मारने की धमकी देते मारपीट किए। जिससे मेरे मेरे सिर, कान, हाथ व बदन में चोटें आई। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।


