पत्नी के प्रेमी ने की मूर्तिकार की हत्या:महागामा में पुलिया के नीचे मिला था शव, पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा जिले के महागामा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मूर्तिकार की हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 12 जनवरी का है, जब केंचुआ चौक से ललमटिया जाने वाले मार्ग पर एक पुलिया के नीचे रंजित कुमार पंडित का शव मिला था। शव के पास उनकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। एसपी अनिमेष नेथानी ने मामले की जांच के लिए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी द्रोपती देवी का दिनेश यादव नामक व्यक्ति से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पहले भी मृतक और दिनेश यादव के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद दिनेश यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर रंजित पंडित की हत्या की योजना बनाई थी। मामले में शामिल मुख्य अपराधी इफ्तेखार अंसारी के घर से छह चक्र का लोडेड रिवॉल्वर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी द्रोपती देवी सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *