पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने दी जान:एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल से लौटा था घर, वाइफ से हुई थी तीखी बहस

पाकुड़ जिले के मानसिंगपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। सोमवार को 23 वर्षीय मनोज हांसदा ने अपने कमरे में फांसी लगा अपनी जान दे दी। मनोज पश्चिम बंगाल में काम करता था और रविवार को ही घर लौटा था। घर आने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी 3 साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। इस बात से वह तनाव में आ गया। दंपती के बीच हुई तीखी बहस
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को मनोज ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद शाम को उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मनोज की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। वह स्थानीय पत्थर क्रशर में काम करता था। डेढ़ महीने पहले वह पश्चिम बंगाल चला गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी बच्ची के साथ मायके चली गई। परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *