पत्नी को पीटा-आग लगाई, मार डालने फांसी लगाने की कोशिश:4 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची महिला; बोली- FIR मत करो, बच्चे अनाथ हो जाएंगे

छतरपुर में पति का अमानवीय चेहरा सामने आया है। उसने अपनी पत्नी को पहले अपनी पत्नी को पीटा, फांसी पर लटकाकर मारने की कोशिश की। जब वह बच गई तो फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला खुद को बचाने यहां-वहां भागती रही, जैसे तैसे उसने आग बुझाई और अंधेरे का फायदा उठाकर भूसे के ढेर में छुप गई। गंभीर झुलसी महिला रात भर वहीं रही और सुबह करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची। यहां उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नया चंद्रपुर मोहल्ले का है। पीड़िता रश्मि राजपूत ने बताया कि रविवार को पति राजू राजपूत ने दिनभर मुझे पीटा। वह मुझे फांसी के फंदे पर लटका रहा था, जैसे तैसे खुदको बचाया। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मैं जान बचाकर भागी पति पीछे भागा। मैं भूसे के ढेर में छिप गई। पूरी रात वहीं रही। सुबह करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर जली हालत में सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल जीरो पर कायम कर विवेचना की जा रही है।
जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि महिला गंभीर रूप से झुलसी है, लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *