पत्नी को वीडियो कॉल कर कांस्टेबल फंदे से लटका:छुट्टी पर आया था कोडरमा, पांच दिन पहले ही वाइफ को मायके पहुंचाया था

कोडरमा में नागालैंड पुलिस के कांस्टेबल नीरज कुमार मेहता (35) ने फंदे से लटक सुसाइड कर लिया। नीरज ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही पंखे से बने फंदे से लटक गया। घटना सोमवार की रात डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत लेंगरापिपर गांव की है। परिजनों के अनुसार, नीरज फिलहाल छुट्‌टी पर घर आया था। वो घरेलू कलह से परेशान था। उसकी पत्नी की बहन की शादी है। इसलिए नीरज ने पांच दिन पहले ही पत्नी को उसके मायके इचाक (हजारीबाग) पहुंचा कर आया था। पत्नी ने पड़ोसियों को दी जानकारी मृतक के पड़ोसी के अनुसार, सोमवार की देर रात नीरज ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। बात करते हुए उसने अचानक कमरे में पंखे से फंदा बनाया और उससे झूल गया। पत्नी ने तुरंत ससुराल के पड़ोसियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। लोग भागते हुए कमरे में पहुंचे तो नीरज का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डोमचांच पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नीरज की दो बेटी व एक बेटा है। इधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 6 माह पहले ही लगी थी जॉब
नीरज शुरुआती दौर में गांव के ही एक निजी विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत था। इसके बाद छह माह पूर्व ही उसकी नागालैंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल नौकरी हुई थी। अभी कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था। —————————————- ये भी खबर पढ़िए ससुराल में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश:पिछले साल ही हुई थी शादी, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 3 गिरफ्तार पलामू में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। पंडवा थानाक्षेत्र के कोकरसा गांव निवासी अरुण दुबे की बेटी प्रिया दुबे (21) का शव उसके ससुराल शहर थानाक्षेत्र के निमिया में शुक्रवार को फांसी पर लटका मिला। इधर, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिया की शादी आठ महीने पहले अप्रैल में अरुण तिवारी के पुत्र मणिकांत तिवारी के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी। प्रिया छह बहनों में सबसे छोटी थी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *