पत्नी ने कराई सोनेवानी रेस्टहाउस के चौकीदार की हत्या:चोरी-छिपे कच्ची शराब बेचने और चरित्र शंका को लेकर हुआ था विवाद

बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना अंतर्गत 25 दिसंबर को सोनेवानी नाले के पास सोनेवानी रेस्ट हाउस में चौकीदार संजय कुमरे का शव मिला था। घटना की परिस्थिति और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था, जिसमें पुलिस ने संजय कुमरे की हत्या मामले में पत्नी सारिका कुमरे को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने भाई विनोद मर्सकोले और उसके दो दोस्तों के साथ इस हत्या को अंजाम दिया। महिला का भाई और उसके दोस्त फरार हैं। भाई और उसके दोस्तों के साथ रची साजिश एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि मृतक की पत्नी सारिका कुमरे ने बताया कि वह पति से चोरी-छिपे कच्ची शराब बेचा करती थी, जिसके चलते शराब के लिए लोग घर आते थे। लोगों के घर आने के कारण उसका पति उस पर चरित्र को लेकर शक और मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर भाई विनोद मर्सकोले के साथ उसने पति संजय कुमरे की हत्या का षड्यंत्र रचा, जिसके बाद 24 दिसंबर की रात भाई और उसके दो साथियों को फोन पर पति की लोकेशन बताई, जिसके बाद उसके भाई और उसके दो दोस्तों ने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के अपराध कबूल करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि महिला का भाई और उसके दोस्त फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *