पत्नी ने नाबालिग-बेटे संग मिलकर पति को गला घोंटकर मारा:लाश नाले में फेंकने सहेली, उसकी सास को बुलाया; लापता होने का नाटक करते रहे

पति की शराब की लत से तंग आकर पत्नी ने अपने 16 साल के बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने एक रिश्तेदार, सहेली और उसकी सास को बुलाकर लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पांचों आरोपी मर्डर को सुसाइड का रूप देने के लिए शव को लकड़ी की सीढ़ियों से बांधकर ले गए और नाले में फेंक दिया। इसके बाद पति के लापता होने का नाटक करती रही। 8 दिन बाद मिसिंग रिपोर्ट भी दे दी। इसी दिन लाश मिलने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, ससुराल वालों को शक हुआ तो पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की। कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने पत्नी, रिश्तेरदार और महिला की दोस्त समेत उसकी सास को गिरफ्तार किया। वहीं नाबालिग बेटे को डिटेन किया है। मामला बांसवाड़ा का है। बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी ने बताया- पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, पत्नी का रिश्तेदार, पत्नी की सहेली और उसकी को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग को डिटेन किया गया है। 26 को गुमशुदगी दी, इसी दिन मिली लाश बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी ने बताया- 26 फरवरी को युवक की पत्नी ने थाने में आकर पति के लापता होने के रिपोर्ट दी थी। उसी दिन पति की लाश नाले में पड़ी मिली थी। ऐसे में, प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला माना। परिजनों ने 27 को अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इसके बाद युवक के भाइयों ने 1 मार्च को थाने में भाई की पत्नी पर हत्या का शक होने की FIR दी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने पूरे मामले का खुलासा किया। नशे से परेशान थी पत्नी पूछताछ में सामने आया कि युवक शराब पीने का आदी था। इससे परेशान होकर पत्नी ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 16 साल के बेटे को भी इसमें शामिल कर दिया। 18 फरवरी की रात युवक नशे में घर आया और पत्नी और बेटे से झगड़ने लगा। इससे तंग आकर पत्नी और नाबालिग बेटे ने रुमाल से युवक का गला घोंट दिया। हत्या के बाद रिश्तेदार और सहेली को बुलाया पूछताछ में सामने आया कि इसके बाद अपने ही गांव के रिश्तेदारों को मदद के लिए बुलाया। इसमें एक युवक महिला का रिश्तेदार है, जबकि 2 महिलाएं आपस में सास-बहू हैं। हत्या के बाद देर रात बेटे समेत पांचों ने युवक के शव को लकड़ी की सीढ़ी पर बांधा और पैदल ले जाकर गांव के पास बहते पानी के नाले में फेंक दिया। ​पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए पूरी योजना बनाई थी। करीब 8 दिन तक पत्नी अपने पति के लापता होने का नाटक करती रही। इसके बाद थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी दिन 26 फरवरी को पति की लाश एक नाले में मिली। परिजनों ने शव की पहचान की और अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन गांव वालों और मृतक के भाई को शक होने पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी टूट गई और उसने सारी बात पुलिस को बता दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *